गैस चूल्हे को साफ करने के आसान घरेलू टिप्स |
Tips for cleaning gas stove top
एक स्वच्छ और सुंदर रसोईघर का अर्थ है अपने परिवार के स्वास्थ्य और ख़ुशी में निवेश करना। आमतौर पर किचन में सभी स्थान और वस्तुओं की सफ़ाई पर ध्यान देना चाहिए मगर गैस चूल्हा या गैस स्टोव इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके उपर आप के परिवार का स्वास्थवर्धक खाना पकता है। आज हम आपको गैस चूल्हे को साफ करने के आसान घरेलू टिप्स देंगे, जिससे आप बड़ी ही आसानी से गैस चूल्हे और काले पड़ चुके बर्नरों को बिना मेहनत के साफ़ कर लेंगी।
1. बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड | Baking soda and hydrogen peroxide

यदि आप सोच रहे हैं कि गैस चुल्हे पर जमी जिद्दी चिकनाई के दाग से छुटकारा कैसे पाएँ, तो यह टिप आज़माएँ। इस्तेमाल के बाद चूल्हे को साफ़ करें और उसपर बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का छिड़काव करें। इसे कुछ समय के लिए ऐसा ही छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद पानी डाल कर गैस चूल्हे को स्पंज या कपडे की सहायता से साफ़ कर लें। इससे स्टोव पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग साफ़ हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें : रसोई स्वच्छता के लिए टॉप 10 टिप्स | Top 10 Kitchen Hygiene Tips
Butterfly Smart Glass 2 Burner Gas Stove

2. अमोनिया से करें सफाई | Clean with Ammonia

अमोनिया आमतौर पर हर चीज़ को साफ़ करने के लिए आदर्श नहीं माना जाता है, परन्तु यह गैस बर्नर पर जमी हुई-पकी हुई चीज़ों से बेहतर तरीके से निपटता है। इस तरीक़े में आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बस गैस बर्नर को ज़िप लॉक बैग में डालें और उसमे अमोनिया डाल कर बंद कर दे। साथ ही गैस चूल्हे पर अमोनिया डालकर उसे भी रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे पानी और कपड़े से साफ़ कर लें। बस आपका गैस चूल्हा साफ़ और चमकदार हो गया!
3. सफेद सिरका का करे इस्तेमाल | Use White Vinegar

सफेद सिरका (vinegar) एक बढ़िया क्लीन्ज़र है। इसका उपयोग ज़िद्दी दाग-धब्बो और जमी हुई चिकनाई को ढीला करके गैस स्टोव को साफ़ करने के लिए किया जाता है। एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी को स्प्रे बोतल में डाल कर इसे गैस चूल्हे पर स्प्रे करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। गैस चूल्हे को स्पंज या कपडे की सहायता से साफ़ कर लें। सफेद सिरका अम्लीय होता है जो जमे हुए कणों को ढीला करता है और उन्हें आसानी से बाहर आने में मदद करता है।
Elica Vetro Glass Top 3 Burner Gas Stove

4. बेकिंग सोडा और बर्तन धोने का साबुन | Baking soda and dishwasher soap

एक बर्तन में बेकिंग सोडा और बर्तन धोने के साबुन को एक समान मात्रा में पानी डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण में स्पंज या कपडे को डुबो कर पूरे गैस चूल्हे पर लगाएँ और कुछ समय के लिए छोड़ दें और इसके बाद इसे पानी से धो ले। इससे आपका गैस स्टोव आसानी से साफ़ हो जाएगा और चमकने लगेगा।
5. बेकिंग सोडा और नींबू | Baking soda and lemon

बेकिंग सोडा मुश्किल दाग को हटाने में मदद करता है जबकि नींबू में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में काम करता है। जब आप दोनों को मिलाते हैं, तो वे सूक्ष्म कणों और जमे हुए खाने को हटाने के लिए अद्भुत काम करते हैं। बेकिंग सोडा का छिड़काव गैस चूल्हे पर करे और नींबू के स्लाइस के साथ इसे रगड़ कर साफ़ करे। इसके बाद इसे पानी और कपडे से साफ़ कर ले।
Prestige Royale Plus Schott Glass 4 Burner Gas Stove

6. बेकिंग सोडा और नमक | Baking soda and salt

एक टेबलस्पून नमक और एक टेबलस्पून बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाएँ और इसमें पानी डाल कर पेस्ट तैयार कर ले। स्पंज या कपडे को इस पेस्ट में भिगोएँ और इससे गैस स्टोव को साफ़ करें, अच्छे से पोंछें। आप देखेंगी कि गैस स्टोव पर लगे सभी दाग हट गए हैं।
7. उबला हुआ पानी | Boiling Water
यह बहुत पुराना और पारम्परिक तरीक़ा है। बर्तन से तेल और चिकनाई छुड़ाने और जमे हुए दाग-धब्बो को साफ़ करना है तो उसे गरम पानी से साफ़ करने से बर्तन साफ़ हो जाता है। इसी नुस्खे को गैस चूल्हे को साफ़ करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपके पास ऊपर उल्लेखित चीज़े जैसे बेकिंग सोडा, सफ़ेद सिरका, अमोनिया, इत्यादि नहीं हैं, लेकिन अपने गैस चूल्हे को जल्दी से साफ़ करने की आवश्यकता है, तो उबलते पानी के इस तरीके का उपयोग करें।
आपको बस इतना करना है कि गैस स्टोव की सतह पर उबलते पानी को डाल दें और पानी को कमरे के तापमान तक ठंडा होने दे। आप देखेंगे कि ज़्यादातर गंदगी और तेल साफ़ हो गया हैं। यदि ज़रूरत हो तो बचे हुए ज़िद्दी दागो को आप साबुन का इस्तेमाल कर स्क्रब से साफ़ कर सकते हैं।
इनमें से किसी भी तरीके को आजमाने से पहले, सुनिश्चित कर लें कि गैस स्टोव टॉप ठंडा है। एक गीले कपडे से पहले गैस चूल्हे को हलके से साफ़ कर ले ताकि इस पर बिखरा खाना और गंदगी साफ़ हो जाये। ऊपर दिए गए सफ़ाई नुस्खों के इस्तेमाल से आपका गैस चूल्हा फिर से नया दिख सकता है। गैस स्टोव और बर्नर को नियमित रूप से साफ़ करने से इस पर तेल, खाने इत्यादि के ज़िद्दी दाग नहीं पड़ेंगे और आपके गैस स्टोव की उम्र भी बढ़ेगी।
Post you may like :
- बेस्ट माइक्रोवेव ओवन इन इंडिया – बाइंग गाइड एंड रिव्यु
- बेस्ट इलेक्ट्रिक केतली इन इंडिया – बाइंग गाइड एंड रिव्यु
- बेस्ट इलेक्ट्रिक ग्रिल इन इंडिया – बाइंग गाइड एंड रिव्यु
- बेस्ट एयर फ्रायर इन इंडिया – बाइंग गाइड एंड रिव्यु
- बेस्ट स्लो कुकर इन इंडिया – बाइंग गाइड एंड रिव्यु
- एनोवा सूए वीड – प्रिसिशन टेम्परेचर कुकिंग
- भारत में पुरुषों के लिए 5 Best Beard Trimmers
- हेयर क्लिपर या बियर्ड ट्रिमर
- Top 10 Kitchen Hygiene Tips